फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Prayers to Lord Rama performed on Jayanti

जयंती पर की गई भगवान राम की पूजा अर्चन

Tue, 25 Aug 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Prayers to Lord Rama performed on Jayanti
पड़ाव स्थित सर्वेश्वरी समूह आश्रम में अवधूत भगवान राम की जयंती मनाते गुरुपद संभव राम। - फोटो : CHANDAULI
पड़ाव। सर्वेश्वरी समूह संस्थान देव स्थानम अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में मंगलवार को अघोरेश्वर भगवान राम की जयंती पूजन अर्चन कर मनाई गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। इस दौरान गुरुपद संभवराम ने हवन पूजन किया।
विज्ञापन

सुबह आश्रम प्रांगण की साफ-सफाई श्रमदान के बाद गुरुपदसंभव राम ने आठ बजे गणेश पीठ स्थित परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम के आसनका विधिवत पूजन किया। इसके बाद पृथ्वीपाल ने सफलयोनि का पाठ किया। पाठ के बाद गुरुपद संभव राम ने चिरकुट देवी विहार पर हवन पूजन किया। श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन करके अन्नपूर्णा नगर में जाकर प्रसाद ग्रहण किया। प्रतिवर्ष अवधूत भगवन राम की जयंती धूम धाम से मनाई जाती थी लेकिन इस वर्ष वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सिर्फ आश्रम में निवास करने वाले श्रद्धालुओं व संस्था के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सतर्कता व शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मनाया गया।
विज्ञापन

पड़ाव। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते देश में लागू लॉकडाउन के दौरान सर्वेश्वरी समूह की ओर से व्यवस्थित ढंग से ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों में राशन वितरित किया गया। जनसेवा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संगठन को एक आभार भेजा है। प्रधानमंत्री ने संस्था के लोककल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए अपने पत्र में लिखा है कि इस संस्था ने स्वेच्छा से आगे बढ़कर समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed