फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pradhan went home after refreshment, did not pay attention to the workshop

जलपान के बाद घर चले गए प्रधान, कार्यशाला पर नहीं दिया ध्यान

Thu, 15 Jul 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Pradhan went home after refreshment, did not pay attention to the workshop
शहाबगंज विकास खंड के चार सेक्टर इलिया, सैदूपुर, पहाड़पुर व शहाबगंज के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक बृहस्पतिवार को बीडीओ कार्यालय पर हुई। इसमें राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत नवनिर्वाचित प्रधानों को वर्चुअल कार्य व दायित्व की जानकारी दी गई। वहीं, जिनके लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया था वे प्रधान ही जलपान ग्रहण कर घर चले गए। इससे कार्यशाला के आयोजन पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

पंचायती राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रधानों के अधिकारों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि बिना पंचायत को मजबूत किए गांव के विकास की कल्पना करना नामुमकिन है। वहीं इस बात की चर्चा होती रही कि बिना जानकारी के ग्राम प्रधान कैसे जीपी डीपी पर कार्ययोजना बनाएंगे और उनका संचालन करेंगे। नए प्रधानों की कार्यप्रणाली को देखकर लगता है कि वे पंचायती राज विभाग की मूलभूत जानकारी से भी अनभिज्ञ हैं। ऐसे में वह कैसे गांव के विकास को अमलीजामा पहना पायेंगे। कार्यक्रम में डीपीआरओ ब्रह्मचारी दूबे, एडीओपंचायत अखिलेश तिवारी, प्रधानसंघ के ब्लाक अध्यक्ष गुलफाम अहमद मिक्कू, ग्राम प्रधान मुन्ना भाष्कर, रमेश पासवान, तालिब खान, रविंद्र सिंह, धर्मेंद्र मौर्य, अभय कुमार, रामजीत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed