{"_id":"626c209b71156236c332805a","slug":"practical-examination-started-by-the-secondary-education-department-chandauli-news-vns6509830189","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रैक्टिकल की परीक्षा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रैक्टिकल की परीक्षा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा खत्म होने के बाद अब माध्यमिक शिक्षा विभाग कापियों के मूल्यांकन के साथ ही इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं कराने की तैयारी में जुट गया है। जिले में 28 अप्रैल से लेकर चार मई तक प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके लिए जिन 94 केंद्रों को लिखित परीक्षा केंद्र बनाया गया था। उन्ही को प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए भी केंद्र बनाया गया है। हालांकि इसमें वे केंद्र नहीं बन पाएंगे जहां विज्ञान विषय की पढ़ाई नहीं होती है।
जनपद में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार कुल 59,721 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इंटरमीडिएट में 27163 परीक्षार्थी हैं। इन विद्यार्थियों में जो विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राएं हैं उनका प्रैक्टिकल 28 अप्रैल से शुरू होगा। पूरी प्रैक्टिकल परीक्षा भी लिखित परीक्षा की तरह सीसीटीवी कैमरे में पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने प्रायोगिक परीक्षा की तैयारियों के लिए केंद्राध्यक्षों को निर्देश दे दिए हैं।वहीं दूसरी ओर बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन के लिए भी बनाए गए तीन केंद्रों पर तैयारी तेज कर दी गई है। डीआईओएस ने नगर पालिका इंटर कालेज पीडीडीयू नगर, महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज चंदौली और आदित्य नारायण इंटर कालेज चकिया के प्रधानाचार्यों को मूल्यांकन शुरू होने से पहले कापियों के रख रखाव, सुरक्षा और परीक्षकों के लिए बिजली, पानी आदि के इंतजाम पूरे किए जाने के निर्देश दिए हैं। पीडीडीयू नगर स्थित लालबहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को भौतिक विज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षा थी जिसमें 380 परीक्षार्थियों में से 28 परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
यूपी बोर्ड के इंटर विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों का प्रैक्टिकल से शुरू है। चार मई तक चलने वाली प्रायोगिक परीक्षा के लिए तैयारी पूरी है। डा. विजय प्रकाश सिंह, डीआईओएस।