फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Power supply will remain suspended today from 11 AM to 2 PM.

Chandauli News: आज 11 से दो बजे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

Thu, 01 Oct 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Power supply will remain suspended today from 11 AM to 2 PM.
चहनिया। चहनिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कस्बे और गांवों में बृहस्पतिवार को तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। धानापुर से आने वाली 33 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन के आसपास पेड़ों की छंटाई और तारों की मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन


विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार बरसात के कारण कई जगह पेड़ों की डालियां बढ़कर 33 हजार वोल्ट की लाइन के संपर्क में आ रही हैं। हवा चलने पर डालियों के तारों से टकराने के कारण बिजली आपूर्ति ट्रिप हो जाती है। इससे उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए विद्युत विभाग की ओर से मुख्य लाइन के आसपास पेड़ों की डालियों की छंटाई कराई जाएगी। इसके साथ ही जहां तारों में खामी है, वहां उन्हें भी दुरुस्त किया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से काम के दौरान सहयोग करने की अपील की है। विद्युत विभाग के जेई ने बताया कि निर्धारित समय के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट-
सात फीडरों से चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

पीडीडीयू नगर। सिक्स लेन के किनारे चंदासी कोल मंडी से कैलाशपुरी मोड़ तक एलटी और एचटी लाइन के खंभे हटाने का काम किया जाएगा। इसके चलते बृहस्पतिवार को सुबह 10 से दोपहर के दो बजे तक चंदासी उपकेंद्र के सात फीडरों से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी ई दीपक पटेल ने दी है। उन्होंने बताया कि हाईवे का निर्माण कार्य कराने के लिए तार और खंभों को हटाने का काम कराया जाएगा। इस अवधि में आपूर्ति बंद रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed