फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Power supply was disrupted for seven hours

इंसुलेटर में आई गड़बड़ी से सात घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

Wed, 09 Dec 2020 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Power supply was disrupted for seven hours
सकलडीहा। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र में लगे इंसुलेटर में आई तकनीकी खराबी से कस्बा की बिजली आपूर्ति सात घंटे तक बाधित रही। मंगलवार सुबह से सात बजे से कटी आपूर्ति दोपहर के दो बजे आई। सुबह लाइट न रहने से कस्बा के लगभग पांच सौ घरों के लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। विभागीय कर्मचारियों ने घंटों प्रयास के बाद आपूर्ति शुरू की। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सुबह अचानक घना कोहरा छा जाने के कारण धानापुर से आने वाली मेन सप्लाई के पोल में लगे इंसुलेटर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। इससे पूरे कस्बे की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि विभागीय कर्मचारियों ने एक दो बार आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया लेकिन विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई। इसके बाद पहुंचे विभाग के अधिकारियों ने अपनी देखरेख में मरम्मत कार्य कराकर आपूर्ति बहाल करवाई। इस दौरान सात घंटे तक लोगों को बिजली नहीं मिल पाई। सुबह आपूर्ति बंद होने पर कस्बा में पानी के लिये हाहाकार मचा रहा। इस संबंध में अवर अभियंता मनोज पटेल ने बताया कि कोहरे के कारण इंसुलेटर में तकनीकी समस्या आ गई थी। इसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed