फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Power supply stalled in villages connected to Illiya feeder

इलिया फीडर से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति ठप, लोग परेशान

Thu, 05 May 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Power supply stalled in villages connected to Illiya feeder
इलिया। स्थानीय कस्बा स्थित बिजली उपकेंद्र से जुड़े इलिया फीडर पर आधारित दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इससे लोग भीषण गर्मी में परेशान हो गए हैं। कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

इलिया कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र के इलिया फीडर से कस्बा सहित कलानी, बराब, डेहरी कला, हाटा, बेन तियरी सहित दर्जनों गांव में बिजली आपूर्ति की जाती है। पिछले तीन दिनों से उटगोइंग वाली मशीन का बटन जल जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गया है। मैकेनिक बार-बार प्रयास कर रहे हैं बनाने की लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही है। इससे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे लोग परेशान हैं। क्षेत्रीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में अवर अभियंता घनश्याम बताया कि मैकेनिक को भेजकर बहुत जल्द ही तकनीक का खामियों को दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed