फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Power supply disrupted in 100 villages due to storm and rain; two cows died after a wall collapsed.

Chandauli News: आंधी-पानी से 100 गांवों की बिजली गुल, दीवार गिरने से दो गायें मरीं

Fri, 26 Jun 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted in 100 villages due to storm and rain; two cows died after a wall collapsed.
कंदवा के भदखरी में आंधी के बाद तार पर गिरा पेड़। संवाद
कंदवा/चकिया। दिनभर तेज धूप के बाद बृहस्पतिवार की शाम को अचानक मौसम बदल गया। आंधी और बारिश से कंदवा क्षेत्र में अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से संचालित 10 फीडरों की 11 हजार वोल्ट लाइन में खराबी आने से 100 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, चकिया क्षेत्र में दीवार गिरने से दो गायें मर गईं।
विज्ञापन

आंधी-पानी के कारण अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े रेरुआ, असना, डेढ़गांवा, ककरैत, धीना, जेवरी, बरहनी, अमड़ा, विश्व बैंक और राइस मिल फीडरों की लाइनें प्रभावित हो गईं। कई जगह तारों पर पेड़ गिर गए, जबकि कुछ जगहों पर तार टूटने की सूचना मिली। इसके चलते इन फीडरों से जुड़े लगभग 100 गांवों और राइस मिलों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
विज्ञापन

अचानक बिजली गुल होने से लोगों को उमस और गर्मी के बीच परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात तक विद्युत निगम के कर्मचारी फाल्ट खोजने और उसे ठीक करने में जुटे रहे। समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। एसडीओ जय सिंह ने बताया कि आंधी-पानी के कारण कई स्थानों पर विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। टीमें फाल्ट दुरुस्त करने में लगी हैं और जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, चकिया कोतवाली क्षेत्र के मैनपुर गांव में आंधी से सुरेश सिंह का के मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से उनकी दो गायें मर गईं। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य और ग्राम प्रधान ज्ञान प्रकाश गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित पशुपालक को सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed