{"_id":"612d22da8ebc3ec36e6e0f30","slug":"potholes-have-been-made-on-the-national-highway-traffic-became-difficult-chandauli-news-vns608844061","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन गए हैं गड्ढे, आवागमन हुआ दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन गए हैं गड्ढे, आवागमन हुआ दुश्वार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। पूर्वांचल के सर्वाधिक व्यस्त मार्गों में शुमार सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमानिया से लेकर सैयदराजा तक जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे आए दिन वाहन सवार गिर कर घायल हो रहे हैं।
वर्ष 2002 में तत्कालीन केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री राजनाथ सिंह ने 56 किलोमीटर लंबे सैयदराजा-जमानिया-गाजीपुर संपर्क मार्ग को राजमार्ग 97 घोषित किया था। पिछले वर्ष नवंबर माह में मार्ग पर मरम्मत कार्य कराया गया था लेकिन इन दिनों बड़ेसर गांव से लेकर सैयदराजा तक करीब 30 किमी सड़क काफी बदहाल हो गई है। मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे बन गए हैं जिनमें आए दिन गिरकर लोग चोटिल होते रहते हैं। वहीं सड़क के जमानिया रेलवे गेट से लेकर सैयदराजा तक के हिस्से पर भी बड़े-बड़े खरतनाक गड्ढे बने हुए हैं। मार्ग पर बने गड्ढों और उखड़ी गिट्टियों के कारण आवागमन करने वाले लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा मार्ग पर बने गड्ढों के चलते व्यवसाय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। क्षेत्र के संजय सिंह, रमेश राय, प्रवीन सिंह, रणजीत यादव आदि का कहना है कि मार्ग की हालत काफी खराब हो जाने से इस पर सामान लेकर आवागमन काफी कष्टदायक हो गया है। बावजूद इसके अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का ध्यान इसके मरम्मत की ओर नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
सड़क को फोरलेन बनाने की चल रही कवायद
राजमार्ग को फोरलेन बनाने के लिए एनएचएआई की ओर से औपचारिकता पूरी कर प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय भेजा जा चुका है। हालांकि अभी इस योजना पर कार्य आरंभ नहीं हुआ है पर मार्ग के फोरलेन बनने के खबर की जानकारी होने के बाद सैयदराजा से लेकर जमानिया तक सड़क से सटे गांवों के किसानों में जमीन अधिग्रहण किए जाने और जमीन सड़क में जाने पर चार गुना मुआवजा मिलने की खुशी साफ देखी जा रही है।