फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Polling will be held in Chandauli on May 4, counting of votes on May 13

Chandauli News: चंदौली में चार मई को होगा मतदान, 13 मई को मतगणना

Sun, 09 Apr 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Polling will be held in Chandauli on May 4, counting of votes on May 13
चुनाव आयोग ने रविवार की देर शाम निकाय चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रदेश में दो चरणों में निकाय चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव 4 मई और दूसरे चरण का चुनाव 11 मई को होगा। चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर के साथ अन्य 33 जिलों में प्रथम चरण यानि 4 मई को मतदान होंगे। वहीं दोनो चरणों की मतगणना 13 मई को होगी।चंदौली जिले में एक नगर पालिका पं.दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका और तीन नगर पंचायत सैयदराजा, चंदौली और चकिया हैं। चारो निकायों में चार अध्यक्ष और 65 सभासद के पदों के लिए चुनाव होंगे। चुनाव आयोग की ओर से रविवार की शाम चुनाव के तिथियों की घोषणा कर दी गई। जिसमें चार मई हो चंदौली में निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा। इसको लेकर पहले से प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। डीएम निखिल टीकाकराम फुंडे की ओर से लागातार मतदान स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी मतदान के सूचना के बाद जिला प्रशासन की तैयारियों में तेजी आ गई।चुनाव से संबंधित सारे कार्य पहले ही निपटाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed