{"_id":"6085b84b8ebc3e9d1a00b179","slug":"polling-parties-reached-polling-stations-polling-today-chandauli-news-vns586755326","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, मतदान आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सोमवार को मतदान होगा। इसमें साढ़े 14 लाख के करीब मतदाता 35 जिला पंचायत सदस्य, 734 ग्राम प्रधान पद, 886 बीडीसी और नौ हजार से ज्यादा ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिले के नौ ब्लॉक मुख्यालयों से रविवार की सुबह पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। देर शाम तक पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुंच कर तैयारियों में जुट गई। जिले में 35 जिला पंचायत सदस्य, 734 ग्राम प्रधान पद, 886 बीडीसी और नौ हजार से अधिक ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सोमवार को होगा। मतदान केंद्रों पर जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के वोट एक साथ डाले जाएंगे। मतदान कराने के लिए लगभग 11 हजार मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगी है। वहीं 2359 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। इसमें 2141 पोलिंग पार्टियों को बूथों पर रवाना किया गया। शेष 218 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया। पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर पीठासीन अधिकारियों को मतदान सामग्री के वितरण के लिए अलग-अलग टेबल लगाए गए थे। इस पर कार्मिकों को मतदान सामग्री उपलब्ध करायी गई। इसके बाद वाहनों से बूथों के लिए रवाना किया गया। बूथों पर जाने के लिए रूट चार्ट भी मुहैया कराया गया। इस दौरान आरओ व एआरओ सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मतदान कार्मिकों को मतदान सामाग्री उपलब्ध कराने के साथ ही उसका मिलान कराने को लेकर निर्देशित करते रहे। मतदान कार्मिक घंटों मतपत्रों के अलावा अन्य मतदान सामग्री मिलान करते रहे। यह प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सब कुछ ठीक होने पर वाहनों से बूथों के लिए रवाना हुए।
चंदौली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान सभी नौ ब्लॉकों में 14 लाख 42 हजार 665 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 885 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। वहीं 2141 बूथ बनाए गए हैं। इसमें 130 सामान्य, 315 संवेदनशील, 392 अतिसंवेदनशील और 48 अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र हैं। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 18 जोनल व 105 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी की गई है। जिले के सभी नौ विकास खंडों में कुल 14 लाख 42 हजार 665 मतदाता हैं। इसमें शहाबगंज ब्लॉक में एक लाख 19 हजार 981, चकिया में एक लाख 41 हजार 783, नियामताबाद में दो लाख 33 हजार 733 वोटर शामिल हैं। वहीं चंदौली में एक लाख 56 हजार 996, बरहनी में एक लाख 45 हजार 562, चहनियां में एक लाख 77 हजार 713, सकलडीहा में दो लाख 11 हजार 925, धानापुर में एक लाख 89 हजार 508 और नौगढ़ में 65 हजार 464 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।