फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police will solve the problems of traders: ASP

व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करेगी पुलिस : एएसपी

Fri, 31 Jan 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Police will solve the problems of traders: ASP
चंदौली। पुलिस लाइन सभागार में बृहस्पतिवार को व्यापारियों और पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिया। बैठक के दौरान व्यापारियों ने नगर पालिका, यातायात पुलिस, पुलिस, विद्युत निगम से संबंधित समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

एएसपी सदर विनय कुमार सिंह कहा कि व्यापारियों को पुलिस की तरफ से सुरक्षा के साथ ही हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिया कि किसी भी समस्या की शिकायत पुलिस से करें। उसका गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाएगा। बैठक के दौरान व्यापारियों की तरफ से बताई गई समस्याओं से अवगत होने के बाद उसके निपटारे के लिए एएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। व्यापारियों ने मुख्य बाजारों में पटरी पर लगने वाले दुकानों के कारण अतिक्रमण की समस्या बताई। इस पर एएसपी ने इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की, ताकि कानून व्यवस्था और बेहतर हो सके। इस दौरान चंदेश्वर जायसवाल, गुरदीप सिंह, महमूद आलम, लक्ष्मीकांत अग्रहरि, प्रदीप कुमार, कृष्णा सेठ, पंकज प्रसून पांडेय, संजीव पांडेय, भानू यादव, अशोक गुप्ता, संजीव जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed