फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police took action against those who vandalized and spread rumors against Agneepath scheme

अग्निपथ योजना के विरोध में तोड़फोड़ व अफवाह फैलाने वालों पुलिस ने कार्रवाई की

Tue, 21 Jun 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police took action against those who vandalized and spread rumors against Agneepath scheme
पीडीडीयू नगर। अग्निपथ योजना के विरोध में तोड़फोड़ करने व अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। सोमवार को अलीनगर थाने की पुलिस ने कुछमन में तोड़फोड़ करने में शामिल पांच मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में एक कोचिंग संचालक समेत छह लोगों को जेल भेज दिया । पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बनीं हुई है।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध में चंदौली जिले में भी युवाओं का काफी विरोध देखने को मिला। योजना के विरोध में युवाओं ने 18 जून को कुछमन रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की थी। घटना के बाद अलीनगर थाने की पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। अलीनगर थाने की पुलिस ने घटना में शामिल पांच युवाओं को सोमवार को जेल भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने अग्निपथ योजना को लेकर अफवाह फैलाये जाने के आरोप में पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित एक कोचिंग संचालक समेत छह लोगों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बनहीं हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आलमपुर में जीप फूंकने व तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने कुल चार मुकदमें दर्ज किये है। पुलिस ने कई नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 7 सीएलए समेत जान से मारने का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed