फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police stopped the marriage of a teenager with a boy from Rajasthan

Chandauli News: पुलिस ने राजस्थान के लड़के के साथ हो रही किशोरी की शादी रोकवाई

Thu, 17 Apr 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the marriage of a teenager with a boy from Rajasthan
नौगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात एक 14 साल की बच्ची से राजस्थान के एक लड़के के साथ शादी कराई जा रही थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शादी रोकवा दी। दोनों पक्ष के लोगों को थाने लाया गया। दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया और आगे से ऐसी गलती न करने की बात कही गई। हालांकि पुलिस ने किशोरी को चाइल्ड लाइन भेज दिया।
विज्ञापन


यह मामला सामने आने के बाद यह भी पता चला कि राजस्थान के लड़कों को यहां लाकर पहले भी नौगढ़ की कई लड़कियों से शादी कराई गई है। हालांकि वे सभी बालिग थीं। नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर एक गांव में सोमवार को रीति रिवाज के अनुसार गांव के एक व्यक्ति ने अपनी 14 साल की बेटी की शादी राजस्थान के अजमेर निवासी एक व्यक्ति के साथ तय की थी। समय पर बरात भी सोमवार की शाम पहुंच गई। इसी बीच किसी ने किशोरी की शादी होने की सूचना नौगढ़ थाने में दे दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंच गए। जहां उन्होंने विवाह रोकवा दिया। वहां पुलिस को बताया गया कि किशोरी की उम्र 14 साल के आसपास है। वहां मौजूद लोगों से पूछताछ भी की गई। मौके पर गांव की महिलाएं व दूल्हा पक्ष के लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्ष के लोगों को नौगढ़ थाने ले गई और चाइल्ड लाइन को फोन कर दिया। मौके पर चाइल्ड लाइन के अधिकारी भी पहुंच गए। थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरी की शादी की सूचना मिली थी। जिसे रोकवा दिया गया। किशोरी को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed