{"_id":"5f22c5098ebc3e63e3292d06","slug":"police-recovered-liquor-worth-two-lakhs-chandauli-news-vns5386944131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो लाख की शराब बरामद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दो लाख की शराब बरामद की
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को दिन में लगभग बारह बजे एक बोलेरो गाड़ी से दो लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद की है। बनारस स्थित एक ठेके से खरीदी गई शराब वाहन की छत व निचले हिस्से में जुगाड़ से छिपाकर रखी गई थी। तस्कर अवैध तरीके से शराब को बिहार ले जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने तस्करी के आरोप में दो युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बृहस्पतिवार को दिन में मुगलसराय कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की एक बोलेरो गाड़ी में शराब भरकर अवैध तरीके से बिहार ले जाई जा रही है। जिस पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा ने डांडी के पास वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान एक चालक अपने वाहन को छोड़कर मौके से भागने लगा। जिसपर पर पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस युवकों को वाहन समेत पकड़कर कोतवाली ले आई। जहां तलाशी लिए जाने पर बोलेरो वाहन की छत व निचले में जुगाड़ बनाकर उसमें शराब छिपाई गई थी। पुलिस ने गाड़ी से 210 बोतलों समेत 1156 ट्रेटा पैक बरामद किए। पूछताछ में बताया कि शराब को बिहार में सप्लाई के लिए ले जा रहे थे। बोतलों पर लगे बार कोड को स्कैन कराया तो पता चला कि वह वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के एक दुकान से ली गई थी। पकड़े गए युवकों की पहचान मोनू निवासी ढिंढार थाना समालखा जिला पानीपत हरियाणा व नरेंद्र सिंह निवासी धाब थाना दारचूल नेपाल के रूप में हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस दौरान टीम में एसआई धनराज सिंह, राजकुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल प्रहलाद सिंह, कांस्टेबल शैलेंद्र उपाध्याय, गौरव सिंह व प्रमोद यादव शामिल रहे।