{"_id":"679a75d5554b774c97075406","slug":"police-recovered-eight-cattle-from-the-cargo-vehicle-chandauli-news-c-189-1-svns1013-126573-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पुलिस ने मालवाहक से आठ मवेशी बरामद किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पुलिस ने मालवाहक से आठ मवेशी बरामद किए
विज्ञापन
अलीनगर पुलिस ने मंगलवार की देर रात सिंघीताली के पास नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज पर एक डीसीएम भारवाहन से आठ मवेशियों को बरामद किया। पुलिस ने मौके से दो पशु तस्करों को भी पकड़ा। तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई है।
अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र हमराही के साथ नेशनल हाईवे पर सिंघीताली के समीप जांच कर रहे थे।
इस बीच पुलिस टीम ने हाईवे पर बैरिकेडिंग कर बिहार की ओर जा रहे एक संदिग्ध डीसीएम भारवाहक को रोका। वाहन का चालक वाहन को खड़ाकर मौके से भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया।
जब वाहन की जांच की गई तो उस पर आठ मवेशी लदे थे। पुलिस तस्करों और डीसीएम भारवाहन को मवेशी के साथ थाने ले गई। तस्कर एटा जिले के मलावन, मोहम्मदपुर निवासी फैसल और फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के सरायशेख निवासी आसिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि तस्कर मवेशियों को एटा और फिरोजाबाद जिलों से इकठ्ठा करके लादे थे।