फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police recovered 80 lakh heroin

पुलिस ने बरामद की 80 लाख की हेरोइन

Mon, 03 Aug 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police recovered 80 lakh heroin
मुगलसराय कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में हेरोइन के साथ पकड़े गए बदमाश - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर(चंदौली)। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने सोमवार को तीन स्थानों पर छापा मार कर चार घंटे 677 ग्राम हेरोईन बरामद की। इस दौरान पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में सिगरा थाने के हिस्ट्रीशीटर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। बरामद हेरोइन की कीमत पुलिस ने 80 लाख बताई है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली पुलिस को सोमवार की भोर में लगभग साढ़े तीन बजे सूचना मिली की बस स्टैंड के पास एक युवक हेरोइन के साथ खड़ा है और किसी की प्रतीक्षा कर रहा है। जिस पर पुलिस वहां छापा मारकर सोनू दास निवासी काली महाल को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से 52 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दूसरी सूचना पुलिस को सुबह लगभग साढ़े चार मिली। पुलिस ने सूचना के आधार पर गल्ला मंडी तिराहे पर छापा मार कर विजय यादव उर्फ बंडल निवासी कोनिया कज्जाकपुरा वाराणसी को पकड़ लिया। पुलिस ने इसके पास से 525 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी सिगरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। तीसरी सूचना पुलिस को सुबह लगभग साढ़े सात बजे मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भूपौली रोड स्थित गार्ड रनिंग रूम के पास से रामनगर थाना क्षेत्र निवासी रवि सिंह और रियाज खान को पकड़ लिया। पुलिस ने इन दोनों के पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की। पूरी कार्रवाई के दौरान मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा, एसआई विपिन सिंह, श्रीकांत पांडेय, सत्येंद्र विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल अरविंद भारद्वाज, प्रेमचंद्र सिंह, बृजेश पाल, कांस्टेबल प्रीतम बिंद, सुनील कुमार साहू शामिल रहे। इस संबंध में सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने बताया की तीनों स्थान पर छापे मारकर पुलिस ने कुल 677 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की कीमत 80 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed