फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   police raid chandauli case Kanhaiya yadav health deteriorated who who was on fast to get justice for his daughter

चंदौली प्रकरण: बेटी को न्याय दिलाने के लिए अनशन पर बैठे कन्हैया की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Wed, 04 May 2022 12:59 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 04 May 2022 12:59 PM IST
सार

पुलिस की दबिश के दौरान मृत गुड़िया को न्याय दिलाने के लिए उसके पिता कन्हैया यादव ने मंगलवार से अनशन शुरू किया। बुधवार सुबह हलात खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
police raid chandauli case  Kanhaiya yadav health deteriorated who who was on fast to get justice for his daughter
अनशन पर बैठे कन्हैया की हालत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के मनराजपुर गांव में पुलिस की दबिश के दौरान मृत गुड़िया को न्याय दिलाने के लिए अनशन पर बैठे उसके पिता कन्हैया यादव की हालत बिगड़ गई। बुधवार सुबह कन्हैया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, गुड़िया की घायल बहन गूंजा की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। उसे चिकित्सकों ने ऑक्सीजन लगाया है। 

विज्ञापन


बीते रविवार को मनराजपुर गांव में पुलिस की दबिश के बाद युवती गुड़िया की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। वहीं छोटी बेटी गूंजा भी जख्मी हालत में मिली थी। गूंजा को सोमवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार वालों ने पुलिसकर्मियों पर पीट-पीटकर बेटी गुड़िया की हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

नेताओं के आने-जाने का सिलसिला जारी

घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। कई थानों की फोर्स गांव में जमा है। वहीं नेताओं के आने-जाने का सिलसिला जारी है। मामले में सैयदराजा इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह सहित कुल छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर मुकदमा पंजीकृत हो चुका है। वहीं परिवार वाले पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

police raid chandauli case  Kanhaiya yadav health deteriorated who who was on fast to get justice for his daughter
जिला अस्पताल पहुंचे सपा नेता - फोटो : अमर उजाला

इसी मांग को लेकर गूंजा के पिता कन्हैया ने मंगलवार को अनशन की शुरुआत कर दी। अनशन पर बैठे कन्हैया की हालत बिगड़ने पर बुधवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बेटी गूंजा का पल्स रेट गिरने पर चिकित्सकों ने ऑक्सीजन लगाया है।

सुरक्षा को लेकर अस्पताल के वार्ड में दो महिला पुलिस कर्मी को तैनात किया गया हैं। दोनों से मिलने आने वालों पर नजर रखी जा रही है। बुधवार को सपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज राय और वाराणसी जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान ने कन्हैया से मुलाकात की। वहीं इस मामले को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed