फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police personnel doing duty in harsh sunlight, no shade arrangements

कड़ी धूप में ड्यूटी कर रहे पुलिस के जवान, नहीं है छांव के इंतजाम

Sun, 03 Apr 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Police personnel doing duty in harsh sunlight, no shade arrangements
भीषण गर्मी और धूप के चलते जानवर से लेकर इंसान भी छांव की तलाश करता है। सभी लोग गर्मी से बचने के लिए तमाम उपाय भी करते है। इन सबके बीच वर्दीधारी सिपाही तपती सड़क पर चिलचिलाती धूप में सड़क पर ड्यूटी कर रहा होता है। 40 डिग्री तापमान के बीच सड़क पर ड्यूटी करने वाले सिपाहियों के लिए छांव की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

शहर में कानून व्यवस्था से लेकर यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए प्रतिदिन सिपाहियों की ड्यूटी सड़क पर लगाई जाती है। दिनभर गश्त से लेकर घंटो तक सड़क पर खड़े रहकर सिपाहियों द्वारा ड्यूटी की जाती है। चालीस डिग्री तापमान के बीच तपती सड़क पर आसमान से बरस रही आग के बीच ड्यूटी करने के साथ वीआईपी मूवमेंट में सड़का पर यातायात को सामान्य बनाये रखना काफी कठिन कार्य होता जाता है। इसके बावजूद विभाग के आलाधिकारियों की ओर से पुलिसकर्मियों के लिए छांव की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके साथ सिपाहियों के लिए पानी पीने के इंतजाम में भी नहीं है। हालांकि कुछ स्थानों पर नगर पालिका की ओर से लगाये वाटर कूलर से इन्हें राहत तो मिलती है लेकिन कई स्थानों पर कोई व्यवस्था नहीं होने पर आसपास की दुकानों पर पानी के लिए निर्भरता हो जाती है।
विज्ञापन

इनसेट
लगातार खड़े रहने से शरीर पर पड़ता है दुष्प्रभाव
पीडीडीयू नगर। दिनभर खड़े रहने से शरीर पर इसका दुष्प्रभाव भी पड़ता है। जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि खड़े होने के दौरान दिल इतना सक्षम नहीं होता कि टखनों, पिंडलियों और पांव से वापस पर्याप्त खून पंप कर सके, इसलिए इसमें पुराना खून एकत्र होता रहता है। ऑक्सीजन, न्यूट्रिएंट देने वाला और टॉक्सिन हटाने वाला ताजा खून न होने की वजह से मांसपेशियां दर्द महसूस करने लगती हैं। लगातार खड़े रहने से पैरों पर दबाव पड़ता है और इससे नशे टेढी हो जाती है। इससे बचने के लिए पुलिसकर्मी लगातार खड़े रहने से बचे और बीच-बीच में बैठकर थोड़ी-थोड़ी देर में आराम जरूर करें। अपने पैरों को हल्के हाथ से सहला दे जिससे खून का बहाव निरंतर बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट - कमलजीत सिंह
बाइट - 1863
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed