फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police failed to uncover thefts in Kandwa area

कंदवा क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा करने में पुलिस नाकाम

Tue, 21 Jun 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police failed to uncover thefts in Kandwa area
कंदवा। थाना क्षेत्र में हुई चोरियों और ककरैत में शराब की दुकान के पास मिले शव के मामले का खुलासा करने में पुलिस अब तक नाकाम रही है। चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। प्रदेश सरकार पुलिस को हर स्तर पर हाईटेक करने की कोशिश में जुटी हुई है। बावजूद इसके पुलिस अपने पुराने ढर्रे पर राग अलाप रही है।क्षेत्र में अब तक हुई आधा दर्जन चोरियों का खुलासा करना तो दूर, किसी घटना का सुराग तक नहीं लगा सकी है। इससे ग्रामीणों में पुलिस के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन

क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की बात करें तो बीते पांच जून की रात बरहनी और परसिया गांव में चोरों ने तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। बरहनी निवासी वेदप्रकाश सिंह उर्फ हलचल सिंह के छत से होते हुए सीढ़ी के रास्ते घर में घुसे चोरों ने दो आलमारी और तीन बक्शे का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण और 18 हजार रुपए नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। इसी रात बरहनी ग्राम सभा से ही संबद्ध परसिया गांव में संतलाल व बाबूलाल के भी घर को चोरों ने खंगाल दिया था और चार हजार रूपए सहित लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन कर आवश्यक कागजी कार्रवाई कर भुक्तभोगियों को जल्द ही चोरी के खुलासा का आश्वासन दिया लेकिन एक पखवारे बाद भी न तो चोर पुलिस की पकड़ में आए और न ही चोरी गया सामान बरामद हो पाया है।इसी तरह 12 अप्रैल की रात अमड़ा गांव में यशवंत पाठक की खलिहान से चोर 70 कुंतल गेहूं उठा ले गए थे लेकिन पुलिस आज तक मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इससे पूर्व भी क्षेत्र में हुई आधा दर्जन चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही है। इस संबंध में कोतवाल हरिश्चंद्र सरोज का कहना है कि पुलिस मामलों की तह तक पहुंच गई है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed