{"_id":"61101f098ebc3e7b993d53d3","slug":"police-arrested-bike-thieves-gang-four-bike-recovered-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में गैंग का भंडाफोड़: पुलिस ने बाइकों के साथ गिरफ्तार किए चार चोर, चोरी की बाइक जा रहे थे बेचने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में गैंग का भंडाफोड़: पुलिस ने बाइकों के साथ गिरफ्तार किए चार चोर, चोरी की बाइक जा रहे थे बेचने
Sun, 08 Aug 2021 11:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:44 PM IST
सार
पुलिस ने चोरों के पास से चोरी की चार बाइक बरामद की हैं। साध ही बदमाशों के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्तर में बाइक चोर गैंग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले की धीना थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने रविवार को क्षेत्र के जमुर्खा गांव नहर पुलिया के पास से चोरी की चार बाइकों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस ने पूछताछ के बाद चारों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
सीओ सकलडीहा रामवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी की बाइक लेकर जमुर्खा पुलिया के पास बेचने के लिए आए हैं। यहां पहुंचने पर पुलिस ने चार लोगों को चार बाइक के साथ देखा। उन्हें पकड़ कर पूछताछ की गई तो चारों ने बाइक चोरी की बताई।
विज्ञापन
उन्होंने अपना नाम क्रमश: ऋषि कुमार, सत्यम उर्फ शेरू उर्फ वसंत और श्रवण कुमार निवासी करजरा धीना और आदर्श उर्फ विशाल चौबे निवासी कवई पहाड़पुर थाना धानापुर बताया। चारों ने बताया कि वे विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी कर उसका नेम प्लेट बदल कर बिहार में ले जाकर बेच देते थे।
विज्ञापन
गिरफ्तारी टीम में स्वाट टीम प्रभारी राजीव सिंह, सत्येन्द्र कुमार यादव, धीना थानाध्यक्ष अतुल कुमार, एसआई महमूद आलम, कांस्टेबल आनंद सिंह, अमित कमार यादव, आनंद गोंड, अमित सिंह, भुल्लन यादव, संजय सिंह, हरिनाथ यादव, राहुल चौहान, राजू चौहान रहे।