{"_id":"575879304f1c1be8389c55f1","slug":"pole-fell-storm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल गिरे और छप्पर उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल गिरे और छप्पर उड़े
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
आंधी से गिरा टिन शेड।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की देर रात आयी तेज आंधी और बारिश ने जहां लोगों को थोड़ी सी राहत दी वहीं तेज हवाओं ने ग्रामीण इलाकों में तबाही मचाई। स्थिति यह रही कि विभिन्न गांवों में एक दर्जन से अधिक मड़हे के छप्पर उड़ गए वहीं जगह जगह बिजली के पोल गिरने से बिजली आपूर्ति ठप रही। रास्ते पर पेड़ गिरने से जाम की स्थिति भी बनी।
कंदवा संवाददाता के अनुसार तेज हवा की वजह से अमरा विद्युत उपकेंद्र के ककरैत फीडर पर आधारित असना से सुढ़ना गांव के बीच सड़क पर 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर गया। इससे जलालपुर, असना, तलाशपुर, सुढ़ना, कंदवा, ओयरचक, तेल्हड़, दरौली, अरंगी, बहेरा, धमिना, कोरमी आदि गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दूसरे दिन भी तार को ठीक करने का काम नहीं किया जा सका। दूसरी तरफ सैयदराजा जमानिया मार्ग पर धमिना गांव के समीप शीशम का पेड़ गिरने से एक तरफ की सड़क जाम हो गई और दूसरे दिन भी यातायात व्यवस्था सुचारू नहीं हो सकी। इसी तरह कंदवा गांव के चौराहे के समीप बबुल का पेड गिर गया। उसे नहीं हटाया जा सका। धीना क्षेत्र के जनौली गांव के कम्हारी मौजा निवासी श्यामदेव मौर्य के रिहायशी मकान के अंदर स्थित नीम का पेड़ गिर गया। इससे पेड़ के नीचे बंधे तीन गाय बछड़े जख्मी हो गए। चहनियां के तारगांव में रोड के किनारे विद्युत पोल गिर गया। इसी तरह विभिन्न गांवों में एक दर्जन स्थानों पर पेड़ गिर गए।धानापुर विकास खंड़ मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में आंधी से कस्बा में बाढू यादव की चाय व नास्ता की दुकान पर बडा पेंड गिरने से दुकान पुरी तरह जमीदोंज हो गई।