फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Poisonous gas did not even give a chance to scream

Chandauli News: प्रेम प्रसंग के शक में हुई थी दिव्यांग पुजारी की हत्या

Fri, 10 May 2024 04:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Poisonous gas did not even give a chance to scream
चंदौली। क्षेत्र के मद्धुपुर गांव में मंगलवार को हुई पुजारी की हत्या का खुलासा सीओ ने बृहस्पतिवार को किया। उन्होंने बताया कि दिव्यांग पुजारी रंगनाथ सेठ ने गांव की एक लड़की को घर में झाड़ू पोंछा के लिए रखा था। लड़की के भाई को शक था कि रंगनाथ का उसकी बहन के साथ गलत संबंध है। इसलिए उसने रस्सी से गला घोंटकर पुजारी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी रमाशंकर को गिरफ्तार कर लिया है। सदर कोतवाली में सीओ राजेश राय ने बताया कि मंगलवार की देर शाम क्षेत्र के मद्धुपुर गांव में दिव्यांग पुजारी का शव मिला। पोस्टमार्टम में उसकी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। वहीं, मृतक के भाई भोलानाथ सेठ ने तहरीर में पड़ोसी युवक रमाशंकर विश्वकर्मा पर हत्या का आरोप लगाया था। उसने बताया था कि दिव्यांग होने और बीमार होने के कारण उसके छोटे भाई रंगनाथ की शादी नहीं हुई थी। इसलिए उसने खाना बनाने और घर का काम कमाने के लिए गांव की एक लड़की को 12 वर्ष पहले से रखा था। लड़की के भाई रमाशंकर विश्वकर्मा को अपनी बहन और मेरे भाई के बीच प्रेम प्रसंग होने का शक था। इसको लेकर दोनों में झगड़ा भी हुआ था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कटसिला हाईवे पर नहर की पुलिया के पास से आरोपी रमाशंकर विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी युवक ने बहन से प्रेम प्रसंग के शक में पुजारी की हत्या करने की बात स्वीकार की। बताया कि रस्सी से गला दबाकर पुजारी को मारकर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई रस्सी भी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed