फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PNG supply begins in Roza Railway Colony; 4,500 employees to benefit.

Chandauli News: रोजा रेलवे कॉलोनी में शुरू हुई पीएनजी की आपूर्ति, 4500 कर्मचारियों का मिलेगा लाभ

Fri, 26 Jun 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
PNG supply begins in Roza Railway Colony; 4,500 employees to benefit.
पीडीडीयू नगर। रेल कॉलोनियों में रहने वाले कर्मचारियों और उनके परिवारों को अब रसोई गैस सिलिंडर का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब पाइप लाइन से 24 घंटे गैस मिलेगी। बुधवार को रोजा कॉलोनी में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति शुरू हो गई। गेल और रेलवे के अधिकारियों की मौजूदगी में पहले उपभोक्ता को गैस कनेक्शन देकर नियमित आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन

इस साल मार्च में गेल और रेलवे प्रशासन के बीच समझौता हुआ था। इसके तहत पीडीडीयू मंडल मुख्यालय की रेलवे कॉलोनियों के लगभग 4,500 आवासों के साथ 16 वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को पीएनजी सुविधा उपलब्ध कराई जानी है। इससे रेलकर्मियों को स्वच्छ, सुरक्षित और निर्बाध गैस आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पाइप्ड नेचुरल गैस प्रणाली लागू होने से उपभोक्ताओं को अब एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग, प्रतीक्षा और आपूर्ति संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। गैस सीधे पाइप लाइन के जरिये घरों तक पहुंचेगी। इससे समय और श्रम दोनों की बचत होगी। साथ ही, गैस समाप्त होने की चिंता नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राकृतिक गैस को पर्यावरण के अनुकूल स्वच्छ ईंधन माना जाता है। इसके उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है और प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलती है। ऐसे में यह पहल न केवल रेलकर्मियों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी अहम योगदान देगी।

अधिकारियों ने बताया कि सभी आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों को इस सुविधा से जोड़ा जाएगा। पहले कनेक्शन के शुभारंभ के साथ ही रेलवे कर्मचारियों में नई सुविधा शुरू हो गई। इस मौके पर गेल गैस के सीईओ आशु सिंहल, उप महाप्रबंधक (प्रभारी अधिकारी) रणधीर कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed