फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pledge not to burn stubble in the fields

खेतों में फसलों के अवशेष न जलाने की ली शपथ

Sun, 08 Nov 2020 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Pledge not to burn stubble in the fields
सकलडीहा। जैविक खेती है अनमोल के संदर्भ में अमर ज्योति सेवा केंद्र मनिहारा की ओर से शनिवार को कैंप कार्यालय में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक राजीव कुमार भारती, विशिष्ट अतिथि कृषि वैज्ञानिक डॉ. समीर पांडेय व कोतवाल वंदना सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान किसानों को खेतों में पराली न जलाने की शपथ किसानों को दिलवाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान कुल 15 गांवों के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। उप कृषि निदेशक ने किसानों से कहा कि फसल अवशेष कदापि खेत में ना जलाएं। उन्होंने किसानों को फसलों के अवशेष जलाने संबंधित कानूनी दंड के बारे में भी बताया। साथ ही उपज में उत्पादन बढ़ाने और अन्य कृषि विभाग से जुड़ी सुविधाजनक योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा खेती करने के दौरान बीज शोधन, कीटनाशक दवा व जैविक कीट नियंत्रण के बारे में प्रकाश डाला। अंत में मुख्य अतिथि ने किसानों को फसलों के अवशेष खेतों में न जलाने की शपथ दिलवाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed