फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   platform brightened

गंदगी हटी, प्लेटफार्म चमकाया

Mon, 11 Apr 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Mon, 11 Apr 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
 platform brightened
प्लेटफार्म पर रविवार को साफ सफाई करते सफाईकर्मी।
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक सप्ताह पूर्व चौतरफा गंदगी प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया से हटा दी गई है। बेपानी नलों में अब पानी भी आने लगा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार इस पर नजर रख रही है। सर्वाधिक दिक्कत ट्रैकों की सफाई को लेकर थी, जिसे साफ कराने के साथ ही 30 सफाई कर्मी लगा दिए गए हैं। वहींपूरे  स्टेशन और यार्ड की सफाई व्यवस्था के लिए 276 सफाईकर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

मुगलसराय स्टेशन पर रोज करीब चार सौ ट्रेनों को पास कराने के लिए सात प्लेटफार्म हैं। जहां सफाई की व्यवस्था निजी कंपनी को सौंपी गई है। पिछले दिनों गंदगी को लेकर कराए गए रेलवे बोर्ड के सर्वे में मुगलसराय का स्थान दूसरे नंबर पर था। स्टेशन पर गंदगी हर तरफ दिखाई देती थी। गत दिनों अमर उजाला में छपी खबर को संज्ञान में लेते हुए मुख्य चिकित्सा निदेशक हाजीपुर ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक वीके दूबे से पूछताछ की। इसके बाद मंडलीय अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक लोको अस्पताल डा. वीके दूबे ने अपने सहयोगी चिकित्सक डा. आरपी सिंह के साथ स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री हाल, प्लेटफार्मों और ट्रैकों आदि का निरीक्षण कर लगातार सफाई व्यवस्था पर नजर रखी। इस संबंध में मंडल चिकित्साधिकारी डा. आरपी सिंह ने बताया कि सफाई व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर प्लेटफार्म और ट्रैकों को पूरी तरह साफ-सुथरा करा       दिया गया है। ट्रैकों की सफाई के लिए ठेकेदार को निर्देशित कर 30 सफाईकर्मी लगवा दिए गए हैं। जिन पर लगातार नजर भी रखी जा     रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed