फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Planting interrupted due to closure of canal

बरसात की बेरुखी व नहर के बंद होने से रोपाई बाधित

Thu, 07 Jul 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Planting interrupted due to closure of canal
चकिया । बरसात की बेरुखी तथा लेफ्ट कर्मनाशा मुख्य नहर के बेपानी होने के कारण इस नहर पर स्थित 10 हजार हेक्टेयर खेतों में रोपाई का कार्य ठप पड़ा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में अनियमित विद्युत आपूर्ति नलकूपों के संचालन में भी बाधा डाल रही है। जिससे रोपाई के पीक आवर में किसान हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
विज्ञापन

बरसात की बेरुखी तथा तेज धूप से पिछले दिनों हुुई बारिश का पानी खेतों से सूख गया है, वहीं लेफ्ट कर्मनाशा नहर के हेड के पास रिसाव केंद्र बन जाने से नहर का संचालन भी ठप पड़ा है । जिससे चकिया, शहाबगंज तथा चंदौली ब्लॉकों के बड़े हिस्सों में धान की रोपाई ठप है। किसानों का कहना है कि रोपाई के सीजन में पानी का अभाव किसानों पर भारी पड़ रहा है। चार-पांच दिनों से क्षेत्र में बरसात बंद है तो वहीं लेफ्ट कर्मनाशा नहर ही रोपाई का आसरा थी। नहर के बंद होने के कारण दर्जनों छोटी बड़ी माइनरों में पानी नहीं है।वहीं अनियमित विद्युत कटौती से निजी नलकूपों का संचालन भी पूरी तरह नहीं हो पा रहा है। जिससे किसान हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने को मजबूर हैं । वैसे लेफ्ट कर्मनाशा नहर के हेड बने रिसाव पॉइंट की मरम्मत का कार्य जारी है तथा मरम्मत होने के बाद नहर के संचालन का आश्वासन विभाग द्वारा दिया जा रहा है।लेकिन रोपाई पिछड़ने से किसान परेशान हैं। चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिशासी अभियंता सर्वेशचंद सिन्हा ने कहा कि लेफ्ट कर्मनाशा नहर के रिसाव प्वाईंट की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। शीघ्र ही नहर को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed