फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Smuggler caught with Weapons in chandauli

असलहों की खेप के साथ मुरादाबाद का तस्कर गिरफ्तार, धनबाद से रायबरेली जानी थी पिस्टल

Wed, 24 Jul 2019 05:39 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 24 Jul 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
Smuggler caught with Weapons in chandauli
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
पीडीडीयू नगर राजकीय रेलवे पुलिस ने स्थानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या आठ के फूटओवर ब्रिज के समीप से सोमवार की रात एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक के पास से कंट्री मेड 32 बोर के 23 पिस्टल और 46 मैगजीन बरामद हुए। पिस्टल की खेप धनबाद से रायबरेली पहुंचाई जानी थी। जीआरपी ने युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पूछताछ के आधार पर जीआरपी हथियार तस्कर के सरगना की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


सावन माह में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। सोमवार को आधी रात के बाद टीम के सदस्य प्लेटफार्म संख्या आठ के पश्चिमी छोर पर फुट ओवर ब्रिज के समीप पहुंची थी। यहां एक युवक संदिग्ध हाल में दिखा। युवक को पकड़ कर उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें कंट्रीमेड 32 बोर का 23 पिस्टल और 46 मैगजीन बरामद हुुआ। थाने लाकर पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम अभय प्रताप सिंह उर्फ राहुल सिंह निवासी मकान नंबर 80 मोहल्ला कटघरबीच, थाना कटघरबीच जिला मुरादाबाद बताया।
विज्ञापन


जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि युवक धनबाद से पिस्टल की खेप लेकर रायबरेली जा रहा था। धनबाद से स्थानीय स्टेशन पर उतर कर दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रहा था। पूछताछ के आधार पर पिस्टल तस्कर के सरगना की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, एसआई डीपी यादव, कांस्टेबल हरिश्चंद्र यादव, संतोष यादव, प्रमोद कुमार सिंह, शिव कुमार यादव, शिव गोविंद, ओमप्रकाश यादव, प्रभुनाथ यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने दो वर्षों में ट्रेनों और स्टेशन से तस्करी कर ले जाए जा रहे 44 पिस्टल, पांच तमंचा और 132 कारतूस बरामद कर चुकी है। तस्करी के आरोप में नौ लोगों को जेल भेजा गया है।

अतिव्यस्त हावड़ा दिल्ली रूट पर ट्रेनों से अन्य सामान के साथ असलहों की तस्करी भी हो रही है। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अक्सर ट्रेन बदलने के लिए लोग उतरते हैं और यहां से विभिन्न ट्रेनों में सवार होते हैं। चेकिंग की वजह से तस्कर जीआरपी के हत्थे चढ़ जाते हैं। यदि पिछले दो वर्षों के आकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2017 में 17 पिस्टल, तीन तमंचा और 55 कारतूस के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वर्ष 2018 में दो तमंचा और 23 कारतूस तथा वर्ष 2019 में 27 पिस्टल और 54 कारतूस बरामद किया।


अच्छी कमाई के चक्कर में बना असलहा तस्कर
पीडीडीयू नगर। मुरादाबाद जिले के कटघरबीच निवासी अभय प्रताप सिंह उर्फ राहुल सिंह अधिक कमाई के लालच में असलहा तस्कर बन गया। अभय ने बताया कि वह पढ़ाई लिखाई के बाद निजी कंपनी में काम कर रहा था। इसी बीच उसके मित्र एके सोनी ने बताया कि यदि उसके दोस्त का काम करेगा तो अधिक कमाई होगी। उसने फोन से बात कराई और उसने धनबाद बुलाकर बैग देकर रायबरेली ले जाने को कहा। इसके बदले उसे पांच हजार रुपये मिलने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed