फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pictures of children being made to throw garbage in school surface, parents are angry over the matt

chandauli: स्कूल में बच्चों से कूड़ा फेंकवाने की तस्वीर आई सामने , मामले से अभिभावकों में आक्रोश

Sat, 28 Sep 2024 06:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 28 Sep 2024 06:28 PM IST
सार

चहनिया विकासखंड के टांडाकला कंपोजिस्ट विद्यालय प्रथम में बच्चों का कूड़ा फेंकने का वीडियो वारयल होने के बाद अभिभावकों में आक्रोश है। व्यवस्था के दावों के बीच अगर बच्चों को स्कूल के समय ऐसा काम करवाया जा रहा है तो इस पर परिजन ऐतराज जता रहे हैं। प्रधानाध्यापक ने मामले की जांच करने की बात कही है।

विज्ञापन
Pictures of children being made to throw garbage in school surface, parents are angry over the matt
डस्बीन लेकर कूड़ा फेंकते बच्चे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चंदौली के टांडाकला ग्राम सभा के कंपोजिट विद्यालय प्रथम में बच्चों से कूड़ा फेंकवाने की घटना की जानकारी मिलने से अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो के बारे में जानकारी दें तो तीन बच्चे स्कूल की बड़ी सी डस्टबीन लेकर कचरा फेंक रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि उनके बच्चे स्कूल में पढ़ाई करने आते हैं न कि कूड़ा-कचरा फेंकने के लिए। अध्यापकों को बच्चों को शिक्षा देनी चाहिए।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य रामअवध वर्मा ने बताया कि विद्यालय में सफाईकर्मी हैं और वे नियमित सफाई भी करते हैं। इस मामले की जांच करेंगे और जिसने भी ऐसा करने के लिए बच्चों को बाध्य किया है उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




चहनिया के खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश चतुर्वेदी ने कहा कि इस समय अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें विद्यालय में बच्चे और अध्यापक भी साफ-सफाई में सम्मिलित रह रहे हैं। शायद उसी का वीडियो हो। वीडियो की जांच की जा रही है और मामले से जुड़े तथ्य भी जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed