फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PHC ready in Chiraigaon, preparation to hand over to the department

चिरईगांव में पीएचसी तैयार, विभाग को सौंपने की तैयारी

Fri, 12 Nov 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
PHC ready in Chiraigaon, preparation to hand over to the department
कंदवा। थाना क्षेत्र के चिरईगांव में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। यह भवन शीघ्र ही विभाग को हैंडओवर होने वाला है। इलाज शुरू होने के बाद यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होगा।
विज्ञापन

कर्मनाशा नदी के तटवर्ती गांवों के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने 25 जनवरी 2020 को चिरईगांव में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया था। अस्पताल शुरू होने पर लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इसमें दवा से लेकर सभी प्रकार की जांच मुफ्त किया जाएगा। इस अस्पताल के बनने से चिरईगांव, चारी, परेवा, दैथा, मुड्डा, पोखरा, धनाइतपुर, लक्ष्मणपुर के अलावा कर्मनाशा नदी के किनारे के बिहार के गांवों के लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed