{"_id":"283dbe4b383d307687e5814a373b4194","slug":"petrochemical-substances-fair-anger-over-price-hikes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रो पदार्थों के मूल्य वृद्धि पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रो पदार्थों के मूल्य वृद्धि पर फूटा गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो। मुगलसराय
Updated Sun, 17 May 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर सहित जनपद के विभिन्न हिस्सों में पेट्रो मूल्य वृद्धि के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला फूंक गुस्से का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि कर तेल कंपनियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। रेलवे स्टेशन भी इससे अछूता नहीं रहा। करीब दस बजे सपा कार्यकर्ता स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचे। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ट्रेन को रोका।
नाराजगी जताते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि मूल्य वृद्धि ने बढ़ती महंगाई में आग में घी डालने का काम किया है। इससे सभी वर्ग प्रभावित हो गया है। इस दौरान चंद्रशेखर यादव ने कहा कि अच्छे दिन लाने का सपना दिखाकर केंद्र सरकार ने देश की जनता को पूरी तरह से गुमराह कर दिया है। इस अवसर पर इमरान खां रिंकू, संदीप बरनवाल, अंकित यादव, आलोक यादव, कपिल यादव, सतेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर के चकिया तिराहे पर प्रदेश सचिव संतोष यादव के नेतृत्व में पीएम का पुतला दहन किया। इस दौरान संतोष यादव ने कहा कि जनपद चंदौली को धान का कटोरा कहा जाता है। किसान एक तरफ आपदा से पीड़ित हैं उपर से केंद्र सरकार डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी कर उनके उन पर और बोझ लादने का काम कर रही है। इस अवसर पर धीरज यादव, गुड्डू, अंकित यादव, विकास आदि मौजूद रहे। वहीं सयुस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष चकरू यादव के नेतृत्व में नगर में जुलूस निकालकर पीएम और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। इस अवसर पर चकूर यादव ने कहा कि मोदी ने चुनाव के समय जनता को अच्छे दिनों के सब्जबाग दिखाए थे लेकिन उनकी करनी और कथनी में बड़ा फर्क है।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुलायम सिंह यादव, महेश जायसवाल, उमेश यादव, रीतेश यादव, गुड्डू पासवान, वसीम अकरम आदि मौजूद रहे। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला सचिव संतोष यादव के नेतृत्व में नगर के मुख्य बाजार चौराहे पर पीएम का पुतला फूंका। संतोष यादव ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। इस दौरान गुरुदयाल यादव, एकलाख अहमद, तौफिक, शिवप्रकाश, बृजेश यादव, गुलाम, नथुनी राइन, चंदन जायसवाल, राकेश मौर्या, गोपाल राय, जितेंद्र यादव आदि शामिल रहे।चकिया संवाददाता के अनुसार समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने जिला महासचिव मुश्ताक अहमद खान के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी से मिलकर पीएम को संबोधित पत्रक दिया और 15 दिनों के अंदर दो बार पेट्रोल और डीजल के मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग की।