फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Permission not given for procession, annual function will be celebrated in the church itself

Chandauli News: जुलूस की नहीं मिली अनुमति, चर्च में ही मनेगा वार्षिक समारोह

Sun, 03 Dec 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Permission not given for procession, annual function will be celebrated in the church itself
पीडीडीयू नगर। नगर के यूरोपियन कॉलोनी स्थित क्राइस्ट द किंग बाल यीशु चर्च के वार्षिक समारोह में शांति जुलूस नहीं निकलेगा। पूरा आयोजन गिरजाघर परिसर में ही होगा। प्रशासन की ओर से अनुमति न मिलने के कारण शोभायात्रा रद्द कर दी गई है। हालांकि विद्युत झालरों से दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। वार्षिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वाराणसी, बक्सर और प्रयागराज धर्मप्रांत के विशप का पहुंचना रहेगा।
विज्ञापन

देश के तीन बाल यीशु तीर्थ चर्च में शामिल यूरोपियन कॉलोनी स्थित क्राइस्ट द किंग बाल यीशु चर्च से प्रतिवर्ष दिसंबर से पहले अथवा नवंबर के आखिरी रविवार को शोभायात्रा निकाली जाती है। इसमें देश के कोने-कोने से मसीही समुदाय के लोग शामिल होते हैं। इसकी तैयारी एक माह पहले से ही शुरू हो जाती है। शोभायात्रा में डेढ़ दशक पहले तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा भी शामिल हो चुके हैं। इस वर्ष तीन दिसंबर को शोभायात्रा निकालने की तैयारी की गई थी लेकिन प्रशासन ने जुलूस की अनुमति नहीं दी है। इसके कारण रविवार की दोपहर में निकलने वाला शांति जुलूस को रद्द कर दिया गया है। हालांकि चर्च में प्रार्थना, मिस्सा बलिदान और आशीष का कार्यक्रम होगा। फादर विजय शांतिराज ने बताया कि तीन दिसंबर की दोपहर एक बजे शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। अन्य कार्यक्रम पूर्व की तरह होंगे। दूसरी तरह शांति जुलूस के लिए अनुमति न मिलने को लेकर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed