फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Performed lamp offering by worshipping altars at lakes and ghats

Chandauli News: सरोवरों, घाटों पर वेदी पूजा कर किया दीपदान

Mon, 27 Oct 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Performed lamp offering by worshipping altars at lakes and ghats
चकिया में सूर्य की उपासना करती व्रती महिलाएं। संवाद
पीडीडीयू नगर। सूर्योपासना के महापर्व डाला छठ के दूसरे दिन रविवार को व्रतियों ने दिन भर निर्जला व्रत रहकर सूर्योपासना की और शाम को चावल, दूध और गुड़ की बखीर तैयार की। चंद्रदर्शन के बाद पूजन के बाद बखीर, पूड़ी का भोग लगाया और जल ग्रहण किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही छत्तीस घंटे के उपवास की शुरूआत की। इसके पूर्व व्रतियों ने नदी और सरोवर तटों पर पहुंच कर अर्घ्य के लिए वेदी तैयार की और घाटों की पूजा अर्चना कर दीप दान किया।
विज्ञापन

व्रती सुबह से ही पूजन अर्चन की तैयारी में जुट गए। सुबह उठ कर स्नान ध्यान किया और सूर्योपासना शुरू कर दी। दिन भर प्रसाद तैयार किए गए। शाम के वक्त नजदीक के गंगा नदी के साथ तालाबों पर पहुंच कर अर्घ्य के लिए वेदी तैयार की और धूप, दीप, नैवेद्य, सिंदूर से घाट पूजन किया। इसके बाद दीपक प्रज्ज्वलित कर पत्ते दोने में रख कर उसे तालाब में प्रवाहित किया। इसके बाद घर लौट आए और परंपरागत तरीके से नई ईंट को जोड़ कर चूल्हा तैयार की और आम की लकड़ी और उपले के ईंधन से चावल, गुड़ की बखीर तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चंद्रदर्शन कर विधि विधान से छठ मइया की पूजा अर्चना के बाद बखीर का भोग लगाया व जल ग्रहण किया। इसके साथ ही 36 घंटे के उपवास की शुरूआत की।सोमवार की शाम अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। मंगलवार को उदयाचल सूर्य के अर्घ्य के साथ व्रत का पारण होगा जाएगा।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed