फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People stopped the road repair work due to irregularities.

Chandauli News: सड़क मरम्मत में अनियमितता पर लोगों ने काम रुकवाया

Sat, 06 Jun 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
People stopped the road repair work due to irregularities.
नगर के वार्ड नंबर एक चतुर्भुजपुर में सड़क मरम्मत में अनियमितता का आरोप लगाकर मोहल्ले के लोगों ने शुक्रवार की शाम काम रोकवा दिया। आरोप लगाया कि सड़क मरम्मत के नाम पर गिट्टी डालकर लेवलिंग की जा रही है। घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने के कारण बारिश में ही सड़क फिर से खराब हो जाएगी। नगर पालिका के जेई अमरदीप मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। नगर पालिका के चतुर्भुजपुर से लोहरा जाने वाला मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। डेढ़ दशक से इसकी मरम्मत नहीं हुई है। लोगों की मांग के बाद की नगर पालिका की ओर से इसकी मरम्मत कराई जा रही है। इसके मरम्मत का कार्य शुक्रवार को शुरू हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच कार्य मानक के अनुसार नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए काम रोकवा दिया। मुहल्ले की संध्या देवी ने कहा कि मानक के अनुरूप काम नहीं होगा तो दिक्कत होगी। अंकित यादव ने कहा कि यह अति व्यस्त रोड है। खराब क्वालिटी का रोड बनाया जा रहा है। यह पूरी तरह धन की बर्बादी है। नामित सभासद भीम मोदी ने कहा कि मानक के अनुरूप काम नहीं होगा तो काम नहीं करने दिया जाएगा। वहीं सभासद पारस यादव ने कहा कि मानक के अनुरूप ही काम होने दिया जाएगा। खराब सड़क बनने पर काम नहीं होने दिया जाएगा। मोहल्ले के लोगों के विरोध की जानकारी होते ही जेई अमरदीप मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और भरोसा दिया कि मानक के अनुसार ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में शिवकुमार, संजय विश्वकर्मा, अंकित, विक्की, शिवकुमार, संजय, आलोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed