फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People put dip in Ganga

गंगा में लोगों ने लगाई डुबकी

Sat, 16 Jan 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 16 Jan 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
People put dip in Ganga
सूर्य के उत्तरायण होने पर मकर संक्रांति का पर्व शुक्रवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन


सुबह स्नान ध्यान के बाद लोगों ने तिल का दान किया। लोगों ने दिन में चूड़ा-दही, गुड़-तिल आदि का सेवन किया। बाद में खिचड़ी बनाकर उसका स्वाद चखा। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद बच्चों युवकों ने ने मिल कर पतंगबाजी का आनंद लिया।


चहनियां संवाददाता के अनुसार पवित्र वाल्मीकि कुंड व बलुआ में गंगा में हजारों ने डुबकी लगाई और दान पुण्य किया। इस दौरान गंगा तट पर मेला लगा रहा। दिन भर स्नानार्थियों का आना जाना लगा रहा। एक अनुमान के मुताबिक दस हजार से अधिक लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई।

 मुंह अंधेरे ही पश्चिमवाहिनी गंगा घाट पर स्नान के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। यहां प्रशासन के साथ समाजसेवी व्यवस्था संभालने में लगे रहे। दान पुण्य के लिए भिखारी और तीर्थ पुरोहित भी तट पर जुट गए। सुरक्षा के लिए बलुआ थानाध्यक्ष धारकेश्वर सिंह दल बल के साथ भ्रमण करते रहे।


पर्व मनाने की तैयारी  पिछले कई दिनों से चल रही थी। शुक्रवार की सुबह सूर्योदय के पूर्व लोगों ने घरों की साफ सफाई की और उसके बाद स्नान ध्यान कर और तिलए खिचड़ी आदि का दान किया। नगर से बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए बनारस रवाना हुए। घरों में भी दान पुण्य के बाद तिल खाया।


घरों में नए चावल की खिचड़ी बनायी गई। पूरे परिवार के लोगों ने दही, पापड़, अचार, आदि का स्वाद चखा। इस तरह घर में समारोह जैसा उत्साह दिखाई पड़ा। पूरे परिवार के लोग मिलजुल कर पतंगबाजी का आनंद लिया।

पर्व को लेकर बच्चों में खूब उत्साह दिखा। ठंड न पड़ने और मौसम खुला होने की वजह से भी उत्साह अधिक दिखा।

वहीं विभिन्न संस्थाओं ने जगह जगह खिचड़ी का वितरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed