फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   people out March in Mughalsarai

मुस्लिमों ने निकाला निंदा मार्च

Sat, 26 Dec 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 26 Dec 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
people out  March in Mughalsarai
आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुस्लिम के बैनरतले पैगंबर मुहम्मद साहब के
विज्ञापन
खिलाफ अपमान जनक टिप्पणी से आहत होकर मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को कसाब महाल चौराहे से निंदा मार्च निकाला।

इस दौरान टिप्पणी करने वाले हिन्दू महासभा के कमलेश तिवारी को फांसी देने की मांग की गई।
दोपहर में समाज के लोग कसाब महाल स्थित मस्जिद पर एकत्र हुए।

 यहां दोपहर की नमाज के बाद समाज के लोगों ने निंदा मार्च की शुरूआत की और पूरे इलाके का भ्रमण किया।

इसके पूर्व हुई सभा में समाज के लोगों ने अपमान जनक टिप्पणि पर नाराजगी जतायी। जुलूस में शामिल लोगों ने कमलेश तिवारी को फांसी दो, मोदी सरकार होश में आओ, मुहम्मद साहब के खिलाफ टिप्पणि बर्दाश्त नहीं आदि के नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण ही समाज में विद्वेश फैलाने वाले बयानों की बाढ़ आयी हुई है।

किसी भी धर्म के प्रति अपमानजनक टिप्पणि गलत है  कहा हजरत साहब के प्रति अपमान जनक टिप्पणि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मार्च में कसाब महाल, काली महाल, काली महाल, मुस्लिम महाल, शाहकुटी,नई बस्ती, इस्लामपुर, अलीनगर, पथरा आदि मुहल्लों से मुस्लिम समाज के लोग जुटे। नेतृत्व हाजी शेख इलियास, जुनैद, असरफ, मास्टर शानू, शाहिद भाई, कादिर ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed