फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People of the district in search of second option other than BJP, SP can become first choice in chandauli

चंदौली: भाजपा से इतर दूसरे विकल्प की तलाश में जिले की जनता, सपा बन सकती है पहली पसंद

Fri, 07 May 2021 10:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 07 May 2021 10:00 PM IST
सार

सांसद और तीन विधायक होने के बाद भी भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य की मात्र आठ सीट जीती
पंचायत चुनाव के नतीजे बता रहे कि सभी पार्टियों के लिए विधानसभा चुनाव की राह आसान नहीं होगी

विज्ञापन
People of the district in search of second option other than BJP, SP can become first choice in chandauli
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

चंदौली में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजों ने सत्ताधारी दल भाजपा को जोरदार झटका दिया है।  वर्ष 2022 के चुनाव से ठीक पहले आए पंचायत चुनाव के नतीजों ने जनता के मिजाज का अहसास करा दिया है। सभी पार्टियों को यह अनुमान हो चुका होगा कि आगामी दिनों की राह आसान नहीं होगी। नतीजे बता रहे हैं कि जनता भाजपा से इतर किसी अन्य विकल्प की तलाश में है। जिला पंचायत सदस्य के कुल 35 सीटों में सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय और तीन विधायक सुशील सिंह, साधना सिंह और शारदा प्रसाद के होने के बाद भी भाजपा मात्र आठ सीट ही जीत पाईं। वहीं सपा ने 11 सीटें, बसपा ने पांच, निर्दलीय 10 तथा एक सीट पर भागीदारी मोर्चा ने जीत दर्ज की ।  

विज्ञापन


 वर्ष 2017 के विधानसभा चुुनाव में जिले की चार सीटों में तीन पर भाजपा ने और एक पर सपा ने जीत दर्ज की थी।  इस जीत ने भाजपाइयों के उत्साह को आसमान पर पहुंचा दिया था लेकिन पंचायत चुनाव 2021 के परिणाम ने भाजपा को नए सिरे से मंथन करने पर विवश कर दिया है। 10 निर्दलियों के विजय से यह साबित हो रहा कि भाजपा से लोगों का मन हटा है। हो सकता है आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों की पहली पसंद सपा बन जाए। सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के बेहद करीबी और भाजपा पिछड़ा वर्ग के सदस्य शिवशंकर पटेल की पत्नी को नियामताबाद सेक्टर-दो में करारी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इन्हें जीत का प्रबल दावेदार माना गया था। यही नहीं चहनियां सेक्टर दो से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और कद्दावार नेता सर्वेश कुशवाहा को मात खानी पड़ी। जिले के इन दिग्गज नेताओं की हार यह साबित करने के लिए काफी है कि जनता का भाजपा से मोहभंग हो रहा है। इसके अलावा जिले के सबसे बड़े ब्लॉक नियामताबाद, नौगढ़, शहाबगंज और धानापुर में भाजपा का खाता तक नहीं खुुला। जबकि यहां भाजपा के बड़े नेता मैदान में थे। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा निर्दलियों को अपनी ओर करने के प्रयास में जुटी है। संभव है वह उन्हें अपनी ओर कर जिपं अध्यक्ष की कुर्सी प्राप्त कर भी ले लेकिन जनता का मूड नहीं बदल सकती।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed