फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People gathered for the last glimpse of CISF jawan

सीआइएसएफ जवान के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

Wed, 23 Jun 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
People gathered for the last glimpse of CISF jawan
नौगढ़। मुंबई बंदरगाह पर तैनात सीआइएसएफ के एसआई बच्चन यादव (51) का शव बुधवार की दोपहर बाद पैतृक गांव चंदौली जिले के नौगढ़ में रिठीया गांव में पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। 51वीं बटालियन के मुख्य आरक्षी इंस्पेक्टर बीपी यादव और जवान के बड़े भाई इंस्पेक्टर विजय कुमार के नेतृत्व में जवानों ने दिवंगत एसआई को अंतिम विदाई दी। प्रशासन की ओर से एसडीएम डॉक्टर अतुल गुप्ता ने भी पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया। शाम को वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। रिठिया गांव निवासी रामदेव यादव के मंझले पुत्र बच्चन यादव सीआइएसफ में एसआई पद पर कार्यरत थे। उनकी तैनाती मुंबई में बंदरगाह पर थी। मंगलवार को अचानक हार्ट अटैक आ गया। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान निधन हो गया था। इसकी खबर मिलने के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। वह शव आने की बाट जोह रहे थे। लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट वाराणसी से बुधवार को दोपहर बाद चार बजे सीआइएसएफ के जवान शव लेकर गांव पहुंचे। तिरंगे झंडे में लिपटे ताबूत से लिपटकर पत्नी सविता, बूढ़ी मां हिरावती बिलख पड़ी। जुड़वा बच्चे इंद्रभान और चंद्रभान और बड़ा बेटा सूर्यभान पिता के अंतिम दर्शन के लिए ताबूत के पास गए तो सबकी आंखें छलक गई। बच्चा यादव जिंदाबाद के नारे हर तरफ गूंजते रहे। इस मौके पर प्रोफेसर कमलेश यादव, इंस्पेक्टर विजय कुमार, प्रधान संघ के अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव, ग्राम प्रधान लालचंद, सीआईएसएफ के सुरेंद्र, सीआरपीएफ के रविंदर यादव और आर्मी के जवान जितेंद्र के साथ सुरेश यादव, मस्त लाल, अनिल यदुवंशी, जगनारायण सिंह, चौकी इंचार्ज राधा कृष्ण ने एसआई को श्रद्धांजलि दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed