{"_id":"580e687d4f1c1bcf75bc2f2e","slug":"people-descended-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में उमड़े लोग
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 25 Oct 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खरीदारी करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली को लेकर चहुंओर उत्साह है। घरों की साफ सफाई, रंगाई पुताई के साथ घरों को सजाने के लिए सामान की खरीददारी तेज हो गई है। इस बीच सोमवार को बाजार की साप्ताहिक बंदी के दिन लगने वाले फूटपाथी बाजार ने लोगों को खरीददारी का अच्छा मौका दिया। यही कारण है कि सोमवारी बाजार में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ जुटी। दीपावली को देखते हुए कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, बर्तन, और खिलौनों की अधिक बिक्री हुई।
पिछले एक दशक से महानगरों की तर्ज पर बाजार बंदी वाले दिन सोमवार को फूटपाथ पर बाजार लगाने की शुरूआत हुई। देखते ही देखते इसका प्रभाव इतना बढ़ गया कि अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को सर्वाधिक सामान की खरीद बिक्री होती है। फूटपाथ पर करोड़ों का व्यवसाय होता है। दीपावली में एक सप्ताह का भी समय नहीं बचा है। ऐसे में लोग अधिक से अधिक सामान खरीद लेना चाह रहे हैं। सोमवार ने नगर वासियों के साथ आस पास के ग्रामीणों को यह मौका उपलब्ध करा दिया। यही कारण है कि सुबह से देर शाम तक फूथपाथी बाजार में अपने पसंद का सामान ढूंढने में लोग व्यस्त दिखे।