{"_id":"c8fe096f0c8d061e04d3ee778bb1cf57","slug":"penalty-onthree-pantry-car-managers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पैंट्री कार मैनेजरों पर सवा लाख जुर्माना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पैंट्री कार मैनेजरों पर सवा लाख जुर्माना
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्री सुविधाओं को परखने के लिए पूर्व मध्य रेलवे जोन हाजीपुर के मुख्य
विज्ञापन
वाणिज्य प्रबंधक (सीसीएम) महबूब रब ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन का
निरीक्षण किया।
इस दौरान प्लेटफार्मों पर गंदगी देख अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने गुवाहाटी-बाड़मेर एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल और पंजाब मेल के पैंट्री कार में खामियां पाए जाने पर तीनों मैनेजरों पर कुल सवा लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इसी दौरान स्टेशन के स्टालों के लाइसेंस की भी जांच की।
पूर्व मध्य रेलवे जोन के सीसीएम गुरुवार की देर रात डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के विशेष सैलून से मुगलसराय स्टेशन पहुंचे। रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार की दोपहर 11:30 बजे उन्होंने प्लेटफार्म तीन और चार का निरीक्षण किया।
प्लेटफार्म पर गंदगी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। यात्री हाल का भी निरीक्षण किया। कई स्टाल संचालकों के आईडी कार्ड और लाइसेंस की जांच की। जबकि प्लेटफार्म तीन पर खड़ी गुवाहाटी-बाड़मेर एक्सप्रेस के पैंट्री कार की जांच की।
यहां बिखरा हुआ सामान और खाना बनाने वाले स्थान पर जलजमाव दिखा। पर्याप्त रेल नीर भी नहीं था। इससे नाराज होकर उन्होंने पैंट्री कार मैनेजर पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगा दिया। इस क्रम में सीसीएम ने एक अन्य प्लेटफार्म पर खड़ी ब्रह्मपुत्र मेल में पैंट्री कार को चेक किया।
जहां पर गंदगी व साफ सफाई की कमी पर पैंट्री कार मैनेजर पर पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसी के साथ उन्होंने पंजाब मेल की पैंट्री कार के निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाईं। यहां पर खाने की गुणवत्ता इतनी खराब मिली कि मैनेजर पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया।
इस दौरान सीनियर डीसीएम आशीष कुमार झा, एसीएम आशुतोष सरन, सीआईटी आफताब खान, मुख्य खानपान निरीक्षक विजय कुमार, सीएसजी अशोक अनिल आदि मौजूद रहे।