फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PCA Ramnagar defeated Target Sports by four wickets

Chandauli News: पीसीए रामनगर के टारगेट स्पोर्ट्स को चार विकेट से हराया

Wed, 11 Jun 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
PCA Ramnagar defeated Target Sports by four wickets
दुलहीपुर। एक स्थानीय स्कूल में खेले जा रहे अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मंगलवार को पीसीए रामनगर ने टारगेट स्पोर्ट्स को चार विकेट से हरा दिया। पीसीए रामनगर के आर्यन ने पहले दो विकेट लिए और बाद में 25 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। आर्यन शानदार खेल की बदौलत प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतकर टारगेट स्पोर्ट्स ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए। टीम की ओर से ऋषभ ने 19 रन, अंश ने 21 रन और बिरज ने 12 रन बनाए। पीसीए की ओर से रितिक, अंश और आर्यन ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीसीए रामनगर ने मात्र 18 ओवर में ही 106 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से आर्यन ने नाबाद 25 रन बनाए, जबकि रितिक ने 15 रन बनाए। टार्गेट की ओर से अंश और ऋषभ ने दो-दो विकेट लिए। मुख्य अतिथि आनंद, अविनाश, आनंदेश्वर ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस दौरान मनोज कुमार, संदीप पटेल, राजू गुप्ता और इनामुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed