फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Payal, Gudiya, Priya, and Antima emerged victorious in the race.

Chandauli News: दौड़ में पायल, गुड़िया, प्रिया और अंतिमा ने मारी बाजी

Fri, 30 Oct 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Payal, Gudiya, Priya, and Antima emerged victorious in the race.
कंदवा के अरंगी में खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्रोत:-जागरूक पाठक
कंदवा। बरहनी विकास खंड के अरंगी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अरंगी, कुआं, ककरैत, मुड्डा और अदसड़ के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बच्चों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ अरंगी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजीत सिंह ने किया। इसके बाद दौड़ और कबड्डी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ककरैत विद्यालय की पायल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, 200 मीटर दौड़ में इसी विद्यालय की गुड़िया ने बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ में अदसड़ विद्यालय की प्रिया और 600 मीटर दौड़ में अरंगी विद्यालय की अंतिमा प्रथम रहीं।
विज्ञापन

बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में मुड्डा विद्यालय की टीम ने पहला और ककरैत विद्यालय की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, प्रतिस्पर्धा और शारीरिक विकास को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में भरत सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, अजय, शशिकांत, अच्युतानंद त्रिपाठी और दिलीप आदि मौजूद रहे। पंकज, जितेंद्र और चंद्रशेखर आजाद ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed