फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Patna MEMU engine panto broken train movement disrupted for two hours

चंदौली: पटना मेमू के इंजन का पेंटो टूटा, दो घंटे बाधित रहा ट्रेनों का आवागमन

Thu, 05 Aug 2021 12:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 05 Aug 2021 12:03 AM IST
सार

ट्रेन के देर तक खड़ी होने से नाराज यात्रियों ने हो हल्ला किया। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं इंजीनियरों की टीम ने पेंटो बदल कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया।

विज्ञापन
Patna MEMU engine panto broken train movement disrupted for two hours
ट्रेन खड़ी होने पर यात्रियों ने किया हो हल्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पीडीडीयू) जंक्शन से पटना जा रही डाउन पटना मेमू पैसेंजर के इंजन का पेंटो टूटने के कारण दो घंटे तक ट्रेन यार्ड में खड़ी रही। डाउन लाइन बाधित होने के कारण डाउन की ओर जाने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन और व्यास नगर में खड़ी रही।

विज्ञापन


वहीं ट्रेन के देर तक खड़ी होने से नाराज यात्रियों ने हो हल्ला किया। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं इंजीनियरों की टीम ने पेंटो बदल कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


पीडीडीयू पटना मेमू स्पेशल पैसेंजर बुधवार की दोपहर 02.35 मिनट पर स्थानीय रेलवे स्टेशन से पटना के लिए खुली। वह यार्ड में पहुंची थी तभी पैसेंजर के इंजन का एक पेंटो टूट गया। इससे ट्रेन वहीं खड़ी हो गई। चालक और गार्ड ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। बावजूद इसके समय से मरम्मत करने कोई नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे यात्री नाराज हो गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने यात्रियों को समझाकर शांत कराया। मौके पर पहुंची इंजीनियरों की टीम ने पेंटो की मरम्मत की और दो घंटे बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।

इसके पहले डाउन लाइन पर ट्रेन के खड़ी होने से डाउन की ओर जाने वाली अन्य ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। डाउन लाइन बंद होने से कोटा पटना एक्सप्रेस स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर रुकी रही। वहीं सिकंदराबाद से दानापुर जा रही सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस व्यासनगर में दो घंटे तक रुकी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed