फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Patients are upset due to not having CT scan, commotion

सीटी स्कैन नहीं होने पर मरीज हो रहे परेशान, हंगामा

Wed, 03 Mar 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Patients are upset due to not having CT scan, commotion
जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भारी भीड़। - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल जब सीटी स्कैन की सुविधा से लैस हुआ तो जनता को बड़ी चिकित्सकीय राहत की उम्मीदें थी। इसके लिए लोगों को वाराणसी या दूर दराज जाने से निजात मिलेगी। अब हाल यह है कि बिजली कटते ही सीटी स्कैन कर्मचारी ठप कर देते हैं। इसे लेकर मंगलवार को मरीजों व तीमारदारों को काफी परेशानी हुई और नाराज लोगों ने हंगामा कर दिया। वहीं अस्पताल के जिम्मेदारों ने मामला उनके संज्ञान में नहीं है, की बात कहकर पल्ला झाड़ ले रहे हैँ।
विज्ञापन

चिकित्सक की सलाह पर बच्चे का सीटी स्कैन कराने आई साक्षी पांडेय ने कहा कि सुबह साढ़े नौ बजे से सीटी स्कैन के लिए गैलरी में खड़े होकर इंतजार कर रही थी। उन्होंने बताया कि जब भी कर्मचारियों से पूछा जाता है 10 से 15 मिनट बाद सीटी स्कैन करने की बात कहकर कर्मचारी अंदर चले जाते हैं। दोपहर 12 बजे तक बच्चे का सीटी स्कैन नहीं हो पाया था। वहीं कृष्णावती देवी बताती हैं कि उनका हाथ टूटा हुआ है और चिकित्सक की सलाह पर सीटी स्कैन कराने के लिए सुबह साढ़े 10 बजे से खड़ी हैं। सर्वजीत अपने गंभीर से बीमार पिता के सीटी स्कैन के लिए सोमवार से इंतजार कर रहे हैं। आकस्मिक चिकित्सा विभाग में तैनात चिकित्सकों ने सर्वजीत को उनके पिता का सीटी स्कैन कराने की सलाह दी थी, तब अपने पिता को स्टेचर पर लिटाकर इंतजार कर रहे हैं। यह हाल तब है जब बिजली नहीं होने पर जनरेटर के लिए डीजल भी मिलता है। इस संबंध में सीएमएस भूपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि सीटी स्कैन व्यवस्था निजी संस्था द्वारा संचालित की जा रही है। सीएमओ डा. वीपी द्विवेदी ने बताया कि मामला मेेरे संज्ञान में नहीं है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed