फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Passengers disguised as Ram and Sita were made aware to get Kovid vaccine

राम और सीता के वेश में यात्रियों को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए किया जागरूक

Wed, 18 Aug 2021 05:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
Passengers disguised as Ram and Sita were made aware to get Kovid vaccine
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल और सासाराम से आई समाधान की टीम ने बुधवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। रेलवे के जवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम और माता सीता के वेेश में यात्रियों को कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। वहीं लोगों को कोरोना से बचाव के लिए यात्रा के दौरान मास्क पहनने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने और बार बार हाथों को सैनिटाइज करने को कहा। बुधवार को आरपीएफ डीडीयू पोस्ट और सासाराम से आई स्वयं सेवी संगठन समाधान ने संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत आरपीएफ के प्रधान आरक्षी बीके सिंह ने भगवान राम और अमित चौरसिया ने माता सीता का वेश बनाया। इसके बाद आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया । कहा कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन आवश्यक है। हर किसी को वैक्सीन लगवाना चाहिए। विशेष कर यात्रा के दौरान अथवा सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा नियमों का पालन जरूरी है। अभियान के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के इंटरनेशनल कोऑर्डिनेटर सीमा दास, समाधान टीम के राष्ट्रीय संयोजक संजय कुमार गुप्ता, राजेश शाह, ब्रह्मा कुमार, संजय कुमार वर्मा, विकास कुमार सिंह, रितेश्वर मिश्र, संतोष अग्रवाल, हरविंदर सिंह, सीमा देवी, आरपीएफ मेरी सहेली की एसआई अर्चना कुमारी मीणा, आरक्षी सावित्री फगेडिया, अनामिका विश्वास रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed