फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Passenger traveling in Barmer Express stolen

बाड़मेर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री का पर्स चुराया

Fri, 20 Nov 2020 06:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Passenger traveling in Barmer Express stolen
पीडीडीयू नगर। बाड़मेर से हावड़ा जा रही बाड़मेर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री का पर्स उचक्कों ने चुरा लिया। पर्स में नगदी सहित सोने चांदी के गहने भी थे। ट्रेन के स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर केस रेवाड़ी (हरियाणा) जीआरपी को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बलिया जिले के सिकटिया खुर्द थाना गड़वार निवासी रणधीर कुमार गुप्ता परिवार के साथ बाड़मेर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की यात्रा कर रहे थे। 19 नवंबर की भोर में ट्रेन हरियाणा के कुशलपुर से खुलकर रेवाड़ी पहुंची थी, तभी उचक्कों ने रणधीर की पत्नी का पर्स चुरा लिया। पर्स में नौ हजार रुपये नकद, एक सोने की चेन, दो अंगुठी, दो मंगलसूत्र, चांदी की दो पायल, दो बिछिया, जिउतिया, मोबाइल, आधार आदि सामान था। ट्रेन के स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने पर रणधीर की तहरीर पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज किया है। जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर केस हरियाणा के रेवाड़ी जीआरपी को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed