फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Passenger standing at train gate died after hitting pole in chandauli

Chandauli News: ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर सफर करना पड़ा भारी, पोल से टकराकर शख्स की हुई मौत

Sat, 04 May 2024 04:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 04 May 2024 04:02 PM IST
सार

चंदौली जिले में पटपरा गांव के पास ट्रेन में गेट पर खड़े होकर सफर कर रहे युवक की पोल से टकराने से मौत हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई।  

विज्ञापन
Passenger standing at train gate died after hitting pole in chandauli
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव के समीप शनिवार की सुबह ट्रेन के गेट पर खड़े होकर सफर कर रहा शक्स पोल से टकरा गया। इससे सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंचे अलीनगर एसओ शेषधर पांडेय ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
ट्रेन पीडीडीयू नगर से बक्सर की ओर जा रही थी। ट्रेन में सवार 35 वर्षीय शख्स गेट पर खड़ा था। पटपरा गांव के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे पोल से उसका सिर टकरा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


दलबल के साथ पहुंचे एसओ शेषधर पांडेय ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक के पास कोई कागजात नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। दो मोबाइल मिले हैं। वहीं हाथ पर टैटू बनवाया है। हाथ पर सोनू लिखा है। युवक के पास विजयवाड़ा से बक्सर तक का टिकट मिला है। एसओ ने बताया कि युवक के पास मिले मोबाइल से शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। मोबाइल लॉक है। ऐसे में मोबाइल पर किसी का फोन आने का इंतजार किया जा रहा है। ताकि शिनाख्त हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed