फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Passenger dies after falling from train, woman injured

ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत,एक महिला जख्मी

Wed, 09 Feb 2022 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Passenger dies after falling from train, woman injured
पीडीडीयू नगर। यात्रा के दौरान अलग अलग स्थानों पर ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरपीएफ ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस मंगलवार को पौने 12 बजे पीडीडीयू से खुली थी। यार्ड के पास ट्रेन की साधारण बोगी में सवार पिंटू कुमार दरवाजे से बाहर झांकते समय नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे यार्ड पोस्ट के एसआई अशोक कुमार सिंह और रेल कर्मचारी वीरेंद्र यादव ने लोको मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अलीनगर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, सुबह पूर्वा एक्सप्रेस में सवार महिला ट्रेन से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में महिला को आरपीएफ ने जिला अस्पताल पहुंचाया। आरपीएफ यार्ड पोस्ट के निरीक्षक रंजीत कुमार ने बताया कि रीता यादव (30) पत्नी सोमवीर अपने भाई के साथ हरियाणा से धनबाद जा रही थी। गंजख्वाजा के समीप शौचालय से निकलते समय महिला ट्रेन से नीचे गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed