फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pandals will be set up at 676 locations and will be monitored by CCTV cameras.

Chandauli News: 676 स्थानों पर लगेंगे पंडाल, सीसीटीवी कैमरे से रहेगी नजर

Sun, 21 Sep 2025 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Pandals will be set up at 676 locations and will be monitored by CCTV cameras.
बांसडीहरोड क्षेत्र के गोठहुली में निर्माणाधीन दुर्गा पंडाल।संवाद
बलिया। शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारी जोरों पर है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पंडाल का निर्माण तेजी से हो रहा है। जनपद के 22 थाना अंतर्गत 636 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। इसमें 16 मूर्तियां स्थायी रूप से स्थापित हैं। सुरक्षा के लिए प्रमुख पंडालों में सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

प्रसिद्ध मंदिरों की तर्ज पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं तथा पंडाल बनाने को लेकर कलाकार जुट गए हैं। पंडालों की तैयारी में पूजा समिति के युवा वर्ग कर रहा है। मूर्तियों का निर्माण कोलकाता सहित अन्य राज्यों व स्थानीय कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। पुलिस विभाग के अनुसार, जिले के 22 थाना के कुल 676 स्थानों पर मां दुर्गा की पूजा होगी। सदर कोतवाली के 30 स्थानों पर प्रतिमा स्थापित की जाएंगी। इसी प्रकार दुबहर में 12, गड़वार में 60, सुखपुरा में 28, फेफना में 28, नरहीं में 18, चितबड़ागांव में 23, बैरिया में 43 प्रतिमाएं स्थापित होंगी। हल्दी में 28, दोकटी में 17, रेवती में 35, बांसडीह में 37, बांसडीहरोड में 18, सहतवार में 24, मनियर में 13, सिकंदरपुर में 27, खेजुरी में 14 प्रतिमाएं स्थापित होंगी। पकड़ी में 16, रसड़ा में 58, नगरा में 25, भीमपुरा में 32, उभांव थाना में 52 मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित होगी।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों तथा पंडालों के आसपास भारी मात्रा में फोर्स तैनात रहती है। वहीं अधिकारी चक्रमण करते रहते हैं। कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन द्वारा मूर्ति विसर्जन के लिए पहले से ही जिले में 52 स्थान चिह्नित किया जा चुका है। बरसात बाढ़ व कीचड़ को देखते हुए स्थान बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा पंडाल सड़क या मुख्य मार्ग न बन कर साइड में बनेगे। प्रशासन नए स्थान पर प्रतिमा न रखी जाए इसकी विशेष निगरानी कर रहा है। सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक कर प्रशासन लोगों को त्योहार हंसी खुशी से मनाने की अपील कर रहा है। एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि गाइडलाइन के अनुसार घरों में प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा कर सकते है, लेकिन सार्वजनिक किसी भी स्थानों पर नई प्रतिमा व पंडाल बनाकर पूजा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed