{"_id":"60c3b6698ebc3e20266c6bb5","slug":"panchaayat-upachunaav-ke-tahat-matadaan-aaj-chandauli-news-vns594326763","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, पंचायत उपचुनाव के तहत मतदान आज संशोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, पंचायत उपचुनाव के तहत मतदान आज संशोधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए जिले में शनिवार को 60 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। इसमें प्रधान पद के एक, बीडीसी के दो तथा सदस्य के 155 पदों पर चुनाव होगा। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात से शाम छह बजे तक चलेगी। सकुशल चुनाव कराने के लिए 18 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच चुकी हैं।
जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 155, ग्राम प्रधान का एक और बीडीसी के दो पद रिक्त हैं। शनिवार की सुबह सात से शाम छह बजे तक बूथों पर मतदान होगा। धानापुर ब्लाक के किशुनपुरा गांव में प्रधान, चकिया ब्लाक के पचफेड़ियां, बरहनी ब्लाक के चारी गांव में बीडीसी समेत ग्राम पंचायत सदस्य के 155 पदों के लिए चुनाव होगा। सभी नौ ब्लाकों में रिक्त पदों पर मतदान कराया जाएगा। शाम छह बजे मतदान पूरा होने के बाद पीठासीन अधिकारी ब्लाक मुख्यालयों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में बैलेट बाक्स जमा कराएंगे। 14 जून को मतगणना होगी। इसकी प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू होकर कार्य समाप्ति तक जारी रहेगी। मतदान को सकुशल व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक ब्लाक में दो सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी कैलाश यादव ने बताया कि 18 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को चुनाव की निगरानी के लिए तैनात किया गया है। जो मतदान का जायजा लेने के साथ कंट्रोल रूम को सूचना भेजेंगे। सभी बूथों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है।