फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Padyatra organized against agricultural laws

कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

Fri, 26 Feb 2021 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Padyatra organized against agricultural laws
चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी ने कृषि कानूनों के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुख्यालय पर पदयात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से पदयात्रा निकालकर नगर भ्रमण किया और पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि सरकार किसानों के ऊपर अत्याचार कर रही है। नए कृषि कानूनों को किसानों के ऊपर थोपा जा रहा है। अब तक करीब 11 दौर की बैठक के पश्चात कृषि मंत्री की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया। आरोप लगाया कि ये कानून किसानों को बर्बाद करने वाला है। उन्होंने कहा कि कांट्रैक्ट फार्मिंग में विवाद की स्थिति पैदा होने पर किसानों को न्यायालय जाने का अधिकार नहीं होगा। निजी क्षेत्र की मंडी को टैक्स के दायरे से बाहर रखना कानून पर सवाल खड़े करता है। सरकार खुद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीदेे औेर निजी मंडियों को अपनी मर्जी से खरीदने की अंकुश विहिन छूट दे देना ठीक नहीं है। प्रदेेश सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि काले कानून के विरोध में किसानों की ओर से सत्ता पक्ष के नेताओं को अपने गांव में घूसने पर रोक लगाना और उनके विरोध में मुखर होना यह दर्शाता है कि यह कानून किसानों को बर्बाद करने वाला है, जो पूंजीपतियों के दबाव में लाया गया है। इस अवसर पर रामजी गुप्ता, आनन्द शुक्ला, प्रदीप मिश्रा, राहुल सिंह, गंगा प्रसाद, राममूरत गुप्ता, जुगल किशोर, राकेश तिवारी, कमलेश, सुरेश यादव, वसंत राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed